फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भगवती नगर पुल के पास तवी से सटी सड़क लगातार धंस रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण शहर और आसपास के इलाकों में सड़कों की स्थिति खराब हो गई है। कई जगहों पर सड़कें धंसने से यातायात ठप हो गया है। इससे आम लोगों को सफर में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बुधवार को भी भगवती नगर चौथे पुल के पास बेली ब्रिज पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। प्रशासन ने मंगलवार देर शाम इस पुल से वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया था। दिन भर लगातार बारिश से तवी नदी से सटी सड़क धंसने लगी है। किसी तरह की हानि न हो इसके लिए यहां यातायात पूरी तरह ठप रहा।
विज्ञापन

सड़क का कटाव लगातार बढ़ रहा है। स्थिति इतनी बिगड़ गई है कि सेना को मौके पर आकर अस्थायी व्यवस्था करनी पड़ी। सेना ने धंसे हिस्से पर तिरपाल बिछाकर और किनारों को मजबूत कर सड़क को अस्थायी तौर पर बचाने की कोशिश की है। बता दें की 26 अगस्त को तवी में आई बाढ़ से भगवती नगर चौथे पुल का हिस्सा पूरी तरह धंस गया है। इससे सड़क एक हिस्सा पूरी तरह कट गया है। शहर के आप शंभू मंदिर को जाने वाली मुख्य सड़क धंस गई है।
इससे मंदिर की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही रोकी गई है। यहां ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही। नगरोटा में नेशनल हाईवे का एक हिस्सा भी कट गया है। हवाई बंद होने से यातायात जाम की स्थिति तो नहीं बनी, हालांकि स्थानीय लोगों की आवाजाही को यहां कुछ समय के लिए रोका गया।
विज्ञापन

हाईवे पर गड्ढे और कीचड़ भर जाने से छोटे वाहन फंसते नजर रहे। शहर के अधिकांश इलाकों में सड़कों की स्थिति खराब है। जगह-जगह गड्ढे बने हैं जिनमें पानी और कीचड़ भरा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें