फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजोरी में बारिश संग गिरे ओले पहाड़ों में बर्फबारी से लौटी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
- ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों को नुकसान की आशंका, किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
राजोेरी। जिले में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदली। दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए और बारिश के साथ ओलावृष्टि शुरू हो गई। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से ठंड फिर लाैट आई है। स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर करीब दो बजे बारिश शुरू हो गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों बुद्धल, थन्नामंडी, दरहाल, कोटरंका आदि में ठंडी हवाएं चलने लगीं। पीर पंजाल के पहाड़ियों पर बर्फबारी से तापमान काफी नीचे चला गया। मई में दिसंबर जैसी सर्दी महसूस की गई। किसानों के लिए यह मौसम चिंता का कारण बन सकता है। ओलावृष्टि से बागवानी और फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। तेज बारिश से नदी-नालों में जलस्तर बढ़ गया है। शहर की कुछ सड़कों पर भी जलभराव है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इस तरह का बदलाव देखने को मिला है। विभाग ने अगले कुछ घंटों में भी कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें