फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा की जीत पर जिले में जश्न, रैली निकाल बांटी मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
- ढोल की थाप पर थिरके कार्यकर्ता, पटाखे फोड़े
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा/रामगढ़/विजयपुर। पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में भाजपा की जीत पर सांबा में खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप पर नाचते हुए जश्न मनाया। रैली निकालकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा जिला मुख्यालय में जिला प्रधान आशा रानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। पटाखे फोड़े और पार्टी के पक्ष में नारेबाजी की। भाजपा महिला मोर्चा की जिला प्रधान इंदु बजीर, सोनिया बजीर, प्रवीण लता, पिंटा सिंह, अरुण शर्मा, नरेश अंबा आदि मौजूद रहे।
राजपुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल के साथ रैली निकाली। माैके पर व्यापार मंडल प्रधान संजय शर्मा, मंडल प्रधान आशा देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य राधाकृष्ण, रंजीत सिंह, राजेश जसरोटिया, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे। रामगढ़, विजयपुर, नड्ड और सुंब आदि क्षेत्रों में भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। जगह-जगह रैलियां निकालकर मिठाइयां बांटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामगढ़ के विधायक डॉ. देविंदर कुमार मन्याल ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी कार्यालय में भाजपा की जीत का जश्न मनाया। विजयपुर में विधायक चंद्र प्रकाश गंगा और कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर पटाखे फोड़े और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। मौके पर जयराम शर्मा, सुभाष सिंह,पुर्व सरपंच मोहन लाल शर्मा, पुर्व सरपंच रामपाल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें