फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भारी बारिश-बर्फबारी से मुगलरोड पर यातायात बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में शुक्रवार को दिन भर रुक-रुककर बारिश होती रही। ऐतिहासिक मुगलरोड पर शुक्रवार देर शाम भारी बर्फबारी होने से मार्ग पर फिसलन बढ़ गई। प्रशासन व यातायात पुलिस ने एहतियातन मुगलरोड को यातायात के लिए अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। पीर की गली क्षेत्र में छह से आठ इंच तक बर्फ पड़ी है। सुबह से जिले के निचले क्षेत्रों के साथ ही पीर पंजाल के पहाड़ों पर भारी बारिश हो रही थी। शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक पीर की गली से मानसर मोड़ के बीच जोरदार बारिश होने लगी। इससे मार्ग पर फिसलन होने के कारण कई वाहनों को धक्का लगाकर आगे बढ़ाना पड़ा। बर्फबारी की जानकारी मिलते ही मुगलरोड को यातायात के लिए बंद कर दिया गया। पीर की गली से वाहनों को तत्काल रवाना किया गया। उधर, अप्रैल में बेमाैसमी बरसात से किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इससे फसलों और बागवानी को नुकसान पहुंचेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें