फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बारिश से सड़क पर जलभराव, लोगों ने की समस्या के समाधान की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव अब्दुल्लियां की जर्जर सड़क से लोगों में लगातार रोष बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद मुख्य मार्ग पर जलभराव हो गया। इससे लोगों काे आवाजाही में पेशानी हुई। स्थानीय निवासी शाम लाल, रतन लाल ने बताया कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढे हैं। इनमें बारिश का पानी जमा होने से समस्या और गंभीर हो जाती है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण सुदेश कुमार व अजीत सिंह कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की मरम्मत व जल निकासी की उचित व्यवस्था की मांग कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया तो प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें