फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आज से 30 नवंबर तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
-न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदू से ऊपर आने पर ठंड से आंशिक राहत मिली
विज्ञापन

- शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ पहलगाम घाटी में सबसे ठंडा रहा
संवाद न्यूज
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में रविवार को मौसम का मिजाज बिगड़ा रहा। जम्मू में दिन भर बादल छाए रहे श्रीनगर में भी सुबह कोहरा और दिन में बादल रहे। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, सोमवार से 30 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश और ऊपरी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन

कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर पहुंच गया है, जिससे ठंड से कुछ राहत मिली है। पहलगाम और कुपवाड़ा को छोड़कर घाटी के अन्य सभी जिलों में न्यूनतम तापमान हिमांक बिंदु से ऊपर रहा। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री, काजीगुंड में माइनस 0.6, कोकरनाग में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शून्य से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ पहलगाम घाटी में सबसे ठंडा रहा। वहीं, रविवार को जम्मू संभाग में दिन भर बादल छाए रहे। जम्मू जिले का तापमान तापमान 24 और न्यूनतम 12.3 डिग्री सेल्सियस रहा। उधमपुर में 23.6 अधिकतम और न्यूनतम 7.6 सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें