फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: झिड़ी मेला आ रहा श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा<bha>;</bha> एक की मौत, 16 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा कस्बे में फ्लाई ओवर पर हुआ हादसा, सभी लोग पंजाब में बटाला के निवासी
विज्ञापन

टेंपो में 22 लोग थे सवार, झिड़ी के बाद बावे वाली माता के दरबार में टेकना था माथा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। कस्बे में फ्लाई ओवर पर रविवार को एक टाटा मैजिक टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हो गए। इनमें से चार लोगों को गंभीर अवस्था में जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। ये सभी लोग पंजाब से झिड़ी मेले में शामिल होने जम्मू आए थे।
जानकारी के अनुसार एक टेंपो (पीबी06क्यू-4642) 22 लोगों को लेकर बटाला पंजाब से झिड़ी मेले में जा रहा था। सांबा कस्बे में बने फ्लाई ओवर पर शाम करीब पौने पांच बजे यह टेंपो दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस दुर्घटना में चालक समेत 17 लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को टेंपो से निकाला और पुलिस को भी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर एंबुलेंस मंगाई और सभी घायलों को सांबा जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान अंजू देवी (40) पत्नी यशपाल निवासी बटाला पंजाब के रूप में हुई है। बाकी घायलों को जिला अस्पताल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद चार लोगों को गंभीर अवस्था में जम्मू जीएमसी रेफर किया गया है। बाकियों की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

-
ये हुए घायल
सभी यात्री पंजाब के बटाला में एक मोहल्ले के निवासी है। घायलों में मनदीप कुमारी (32) पत्नी अजीत पाल, मंगल दास (38) पुत्र हरबंस लाल, यशपाल सिंह (45) पुत्र सुचेत सिंह, ध्यान सिंह (60) पुत्र सुंदर सिंह, कश्मीरी कौर (65) पत्नी प्रीतम सिंह, अभि (01) पुत्र यशपाल, बंटी (11) पुत्र यशपाल, सुखविंदर सिंह (30) पुत्र फकीर सिंह, प्रीति (27) पत्नी सुखविंदर सिंह, कंवर कौर (06) पुत्री सुखविंदर सिंह, चालक राहुल सिंह (20) पुत्र सतनाम सिंह, चंचला (35) पत्नी मंगल दास, विम्मी (08) पुत्री बॉबी, दिशिका (08) पुत्री पवन कुमार, रमण कुमार (32) पुत्र तीरथ राम और टूंडी देवी (60) पत्नी तीरथ राम के रूप में हुई है।

-
एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर, एक की मौत
दुर्घटना में घायल सभी लोग एक मोहल्ले के निवासी हैं। इनमें यशपाल सिंह की पत्नी की मौत हुई है, जबकि खुद यशपाल सिंह समेत उनके दो पुत्र अभि और बंटी की हालत नाजुक है। इन्हें जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। उनके साथ विम्मी (08) पुत्री बॉबी को भी जीएमसी जम्मू भेजा गया है।
-
पुल पर गड्ढे के कारण हुआ हादसा
कस्बे के फ्लाई ओवर पर हुआ हादसा पुल पर बने एक गड्ढे के कारण हुआ है। इस बारे में जानकारी देते हुए दुर्घटनाग्रस्त वाहन में चालक के साथ बैठे मंगल दास ने बताया कि वे सुबह 9 बजे बटाला से निकले थे। जब सांबा के फ्लाई ओवर पर पहुंचे तो पुल पर बने गड्ढे के कारण वाहन को झटका लगा और बैरिंग टूट गया। इससे वाहन पलट गया। उन्होंने बताया कि सभी लोग एक ही मोहल्ले के हैं। हर वर्ष झिड़ी में बुआ दाती के दरबार में माथा टेकने के लिए आते रहे हैं। झिड़ी के बाद बावे वाली माता के दर्शन करने जाना था। बाद में स्वांखा में सिद्ध गोरिया मंदिर में भी माथा टेकना था। लेकिन, हादसे से सारा कार्यक्रम ही खत्म हो गया।
विज्ञापन

-
शाम को मुझे सूचना मिली कि कोई हादसा हो गया है। मैंने अस्पताल के स्टाफ को सतर्क कर दिया। घायलों का उपचार किया। एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार घायलों की हालत गंभीर होने पर फौरी उपचार देकर उन्हें जम्मू रेफर कर दिया। बाकी सभी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उनकी हालत ठीक है।
- भारत भूषण, जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें