जम्मू। फरवरी में ही गर्मी का एहसास होने लग गया है। जम्मू में न्यूनतम तापमान सीजन में पहली बार दो अंकों में पहुंच गया है। जबकि अधिकतम तापमान भी प्रदेश में बढ़ने लगा है। शनिवार को जम्मू जिला प्रदेश में सबसे अधिक गर्म रहा। आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ावा देखने को मिल सकता है।
जानकारी के अनुसार, शनिवार को जम्मू में न्यूनतम तापमान 10. 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री दर्ज किया गया, जोकि पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। धर्मनगरी कटड़ा दूसरे स्थान पर रहा। यहां अधिकतम तापमान 11. 2 डिग्री दर्ज किया गया है। यहीं नहीं कश्मीर में भी दिन का तापमान डबल डिजिट में पहुंच गया है।
श्रीनगर में अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री दर्ज किया गया है। न्यूनतम पारा 1.7 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। हालांकि, कश्मीर के पहलगाम, गुलमर्ग जैसे उच्च पर्वतीय पर्यटन स्थलों पर न्यूनतम तापमान अब भी माइनस में बना हुआ है। शनिवार को पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइन्य 0 .5 और गुलमर्ग माइन्स 0. 3 डिग्री रिकार्ड किया गया। ब्यूरो