फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में पारे के साथ उमस में फिर उछाल, 28 तक बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- फागूमढ़ में चट्टान गिरने से तीन घंटे किश्तवाड़-बटोत राजमार्ग बंद रहा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस में फिर उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 28 अगस्त तक कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। लेकिन लगभग मौसम साफ रहने से दिन में गर्मी का अहसास बढ़ेगा। इस बीच फागूमढ़ क्षेत्र में चट्टान गिरने से किश्तवाड़-बटोत राजमार्ग तीन घंटे बंद रहा। इससे मचैल यात्रियों के साथ स्थानीय लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 33.5 और न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 76 रहने से उमस से कोई राहत नहीं मिल पाई है। बनिहाल में अधिकतम तापमान 29.5, बटोत में 26.6, कटड़ा में 32.0 और भद्रवाह में 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान 30.0, पहलगाम में 25.5 और गुलमर्ग में 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें