फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्रदेश में 17 मई तक मौसम साफ, सताएगी गर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच आगामी दिनों में गर्मी सताएगी। कश्मीर में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। रात में भी जम्मू और कश्मीर संभाग में ठंडक कायम है, लेकिन मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 17 मई तक मौसम साफ रहने से पारे में तेजी से उछाल आएगा। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सोमवार को मौसम साफ रहने से दिन में गर्मी का अहसास बढ़ा।
विज्ञापन

पिछले दिनों मौसम में आए बदलाव से अभी कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 2 से 4 डिग्री नीचे चल रहा है। राजधानी श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री गिरकर 21.5 और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.5 और न्यूनतम तापमान 5.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर मौसम साफ रहा। यहां दोपहर को गर्मी झेलनी पड़ी। दिन में गर्मी अपनी तेवर दिखा रही है। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा गिरकर 36.2 और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 24.0, बटोत में 25.0, कटड़ा में 32.8 और भद्रवाह में 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें