फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जम्मू के साथ अब कश्मीर में भी सताने लगी गर्मी, 11 से 13 मई के बीच बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
- श्रीनगर में तापमान 30 डिग्री के पार, जम्मू में 40 के आसपास चल रहा पारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के साथ अब कश्मीर घाटी के पारे में भी उछाल आया है। अप्रैल के बाद अचानक मई में कुछ ही दिनों में प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में तापमान में वृद्धि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कश्मीर के लगभग सभी जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4 से 7 डिग्री तक ऊपर चला गया है। राजधानी श्रीनगर में बुधवार को दिन का पार 30 डिग्री के ऊपर पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, जम्मू के मैदानी इलाकों में गर्म और शुष्क मौसम जारी रहेगा। हालांकि 11 से 13 मई के बीच कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी से हल्की राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

कश्मीर में लगातार मौसम के साफ रहने से तपिश में वृद्धि हुई है। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 30.4 और न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 25.7 और न्यूनतम 5.5 तथा गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 20.5 और न्यूनतम 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तेज गर्मी में पसीने छूट रहे हैं। बाजारों से दिन के समय भीड़ में कमी आई है। यहां दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 38.6 और न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान 28.6, बटोत में 27.9, कटड़ा में 34.6 और भद्रवाह में 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें