फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में ठंड कायम, जम्मू में तपिश का अहसास

विज्ञापन
विज्ञापन
- पर्वतीय इलाकों में सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। कश्मीर में ठंडक कायम है और यहां रात में सर्दी का अहसास जारी है। कई जिलों में रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे चल रहा। हालांकि जम्मू समेत संभाग के अन्य जिलों में दिन में तपिश का अहसास बढ़ा है। मौसम के साफ रहने से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर चल रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार शनिवार को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। वहीं पर्वतीय इलाकों में प्रशासन की ओर से सड़कों से बर्फ हटाने का काम जारी है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने गांदरबल जिले में अमरनाथ गुफा तक जाने वाले प्राथमिक मार्ग बालटल-दोमेल सड़क से बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। बीआरओ के प्रवक्ता ने अमरनाथ यात्रियों की सुचारू यात्रा सुनिश्चित करने में इस पहल के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, यह साल एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि हमने पहली बार बालसाल से दोमेल ट्रैक पर बर्फ हटाने का काम शुरू किया है।
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार दिन की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दोपहर को तपिश का अहसास हुआ। यहां अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 26.6 और वीरवार की रात 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 20.0, बटोत में 18.5, कटड़ा में 25.0 और भद्रवाह में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 17.4 और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 14.8 और गुलमर्ग में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 3.1, गुलमर्ग में माइनस 5.2 और लेह में माइनस 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें