फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कल से बिगड़ेगा मौसम, प्रदेश में भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
- आज भी जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में हो सकती है बारिश और हिमपात
विज्ञापन

- कई हिस्सों में अधिकतम पारा सामान्य से 10 डिग्री ऊपर
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर/जम्मू। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते 18 से 20 फरवरी को मौसम का मिजाज बदल जाएगा। इस अवधि में जम्मू और कश्मीर संभाग में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। खराब मौसम की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ अन्य महत्वपूर्ण मार्ग बाधित हो सकते हैं। उड़ानों के साथ श्री माता वैष्णो देवी में कटड़ा-सांझीछत चाॅपर सेवा भी प्रभावित हो सकती है। इससे पहले लगातार मौसम साफ रहने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन का तापमान 8 से 10 डिग्री ऊपर चल रहा है।
विज्ञापन

जम्मू में शुक्रवार को दिनभर मौसम साफ रहा। दोपहर को धूप में तपिश का अहसास हुआ। यहां दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 23.4 और वीरवार की रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में अधिकतम तापमान सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 21.8, बटोत में सामान्य से 7.1 डिग्री चढ़कर 18.6, कटड़ा में 22.2 और भद्रवाह में सामान्य से 9.0 डिग्री चढ़कर 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से 8.6 डिग्री चढ़कर 18.5, पहलगाम में सामान्य से 8.1 डिग्री चढ़कर 14.6 और गुलमर्ग में सामान्य से 10.0 डिग्री चढ़कर 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

-
कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)
लेह -8.6
पहलगाम -4.2
गुलमर्ग -3.4
कुपवाड़ा -2.4
श्रीनगर -1.6
काजीगुंड -1.2
बनिहाल 1.0
बटोत 4.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें