फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 17 तक मौसम साफ, भारी बर्फबारी वाले क्षेत्रों में एडवाइजरी देख शुरू करें सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम विभाग की पर्यटकों को सलाह, पारा चढ़ने के साथ बर्फ पिघलने से हिमस्खलन का खतरा
विज्ञापन


- 18 से 20 फरवरी तक बारिश-बर्फबारी के आसार
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में लगातार मौसम साफ रहने के कारण दिन के पारे में उछाल आया है, लेकिन रातें अभी भी ठंडी हैं। अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री ऊपर चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 17 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। यात्रियों और पर्यटकों को भारी बर्फबारी वाले पर्वतीय क्षेत्रों में प्रशासन और यातायात पुलिस की एडवाइजरी देखकर ही यात्रा शुरू करने की सलाह दी गई है, क्योंकि तापमान में उछाल के साथ बर्फ पिघलने से ऐसे क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। हिमस्खलन के खतरे वाले इन संभावित इलाकों में गांदरबल, कुपवाड़ा, बारामुला, सोनमर्ग, गुलमर्ग, जोजिला, पीर पंजाल, डोडा, पुंछ, किश्तवाड़ और भद्रवाह के पर्वतीय क्षेत्र शामिल हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, 18 से 20 फरवरी के बीच प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है। वहीं, कश्मीर के लगभग सभी जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जिससे कई हिस्सों में बर्फ जमी हुई है। जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिनभर धूप खिलने से अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 21.5 और शुक्रवार की रात का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम साफ रहा। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री चढ़कर 13.1, पहलगाम में 9.0, गुलमर्ग में सामान्य से 6.0 डिग्री चढ़कर 7.2, कटड़ा में 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान में भारी
अंतर से सेहत पर पड़ रहा असर
मौसम खुलने के बाद जम्मू शहर के सार्वजनिक स्थलों पर लोगों की आवाजाही बढ़ी है, लेकिन प्रात और रात को ठंड जारी है। दिन और रात के तापमान में भारी अंतर के कारण लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। डाॅक्टरों के अनुसार, तापमान के मुताबिक परिधान पहनकर वायरल बीमारियों से बचा जा सकता है।






कहां कितना न्यूनतम



पारा (डिग्री सेल्सियस में)



लेह -13.8



पहलगाम -8.6



गुलमर्ग -7.0



काजीगुंड -5.8



कुपवाड़ा -4.4



श्रीनगर -4.9



कोकरनाग -3.7



भद्रवाह -2.2



बनिहाल 1.8



बटोत 3.9



कटड़ा 6.9
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें