फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कश्मीर में हल्की बारिश, जम्मू में बादल छाए

विज्ञापन
विज्ञापन
31 मार्च तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा, 30 को कुछ हिस्सों में मौसम अधिक बिगड़ेगा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। मौसम के बदले मिजाज के बीच बुधवार को कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। जम्मू में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश का इंतजार रहा। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 5 से 8 डिग्री ऊपर चल रहा है। हालांकि कश्मीर में रात में अभी ठंडक कायम है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 मार्च तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 30 मार्च को कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

कश्मीर में दोपहर तक मौसम साफ रहा, लेकिन शाम को बादल छा गए थे। कुछ पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई है। राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 7.7 डिग्री चढ़कर 23.0 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विश्व विख्यात पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान 4.7, गुलमर्ग में 3.0 और लेह में 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में दिनभर हल्की धूप के बीच बादल छाए रहे। यहां दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा चढ़कर 28.5 और न्यूनतम तापमान 18.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 12.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें