फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बर्फबारी के बाद मौसम खुलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
- बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन जिले में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी
विज्ञापन


- जेकेडीएमए ने लोगों को एहतियात बरतने के दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी के बाद अब मौसम खुलने से हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। बांदीपोरा, गांदरबल, डोडा, पुंछ, किश्तवाड़, रामबन समेत छह जिलों में अगले 24 घंटे में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की गई है। जम्मू-कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (जेकेडीएमए) ने इन इलाकों के लोगों और पर्यटकों को एहतियात बरतने के निर्देेश जारी किए हैं।
जेकेडीएमए के एक अधिकारी के अनुसार, उक्त छह जिलों में 2400 मीटर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले 24 घंटे के दौरान हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। इन इलाकों में कम तीव्रता वाला हिमस्खलन हो सकता है। अधिकारी ने आपातकालीन स्थिति में लोगों से 112 नंबर पर संपर्क करने की सलाह दी है। वहीं, गुलमर्ग की अफरवट पहाड़ी के बैक कंट्री एरिया में बीते दिन हिमस्खलन की घटना के बाद गुलमर्ग डेवल्पमेंट अथॉरिटी (जीडीए) की ओर से भी ऊपरी इलाकों में स्कीयर्स को प्रशिक्षित लोकल गाइड के साथ जाने की सलाह दी है। एक अधिकारी ने कहा कि भारी बर्फबारी हुई है और अब मौसम खुल रहा है। ऐसे में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है, इसलिए पूरी एहतियात बरतने की जरूरत है। जीडीए के पास प्रशिक्षित टीमें हैं, जो किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि गुलमर्ग के आर्मी रिज क्षेत्र में वीरवार को पर्यटन विभाग और जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्की गश्ती दल के संयुक्त अभियान में हिमस्खलन की चपेट में आए रूस के छह स्कीयर और एक स्थानीय स्की गाइड सहित सात लोगों को बचाया गया है। हिमस्खलन कोंगडोरी क्षेत्र के दूरदराज इलाके में आया है। गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स चल रहे हैं, लेकिन खेल आयोजन स्थल इस हिमस्खलन वाले इलाके से काफी दूर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें