फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Weather: प्रदेश में उमस छुड़ा रही पसीने, 27 तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार

Thu, 24 Aug 2023 12:44 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई है।
विज्ञापन
श्रीनगर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू में गुरुवार को हल्के बादल छाए हुए हैं। लेकिन गर्मी और उमस बनी हुई है। इससे पहले बुधवार को दिनभर की तपिश झेलने के बाद शहरवासियों को शाम को हुई बारिश ने राहत दी। यहां दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 82 तक पहुंचने से उमस से जनजीवन पर असर पड़ रहा है। संभाग के अन्य हिस्सों में भी बारिश हुई है। 
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 अगस्त तक जम्मू संभाग के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जम्मू में दिन की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई। एक समय लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे। मगर शाम तक लोगों को तपिश के साथ भारी उमस ने परेशान किया। उमस से पसीने छूट रहे हैं। तपिश बढ़ने का असर बाजार पर भी दिख रहा है। 

लोग जरूरी खरीदारी के लिए अब शाम को बाहर निकल रहे हैं। इस बीच शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं और शहर के कुछ हिस्सों में तेज बारिश हुई। इससे लोगों को कुछ राहत मिली। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री चढ़कर 34.6 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला राजोरी और पुंछ में बारिश हुई। लेह में बीती रात का न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर ने अगस्त की गर्मी का दो साल का रिकॉर्ड तोड़ा, जम्मू जितना पारा

राजधानी श्रीनगर ने पिछले दो साल की अगस्त की गर्मी का रिकार्ड तोड़ दिया है। बुधवार को श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.4 डिग्री चढ़कर 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां 14 अगस्त 2022 को अधिकतम तापमान 33.3, 24 अगस्त 2021 में 33.2 और 17 अगस्त 2020 में 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। बुधवार को श्रीनगर और जम्मू का तापमान भी एक जैसा रहा। जम्मू में दिन का पारा 34.6 डिग्री सेल्सियस था। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में पिछले लंबे अंतराल से मौसम साफ रहने के कारण तपिश के साथ उमस हावी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें