फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मौसम ने बदली करवट, कश्मीर घाटी में बर्फबारी और जम्मू में कोहरे से बढ़ी ठंड

विज्ञापन
गुलमर्ग में बर्फबारी। 
विज्ञापन
- प्रदेश में 10 फरवरी तक मौसम में उतार-चढ़ाव के आसार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो/संवाद

जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। कश्मीर में बर्फबारी होने और जम्मू संभाग के मैदानी इलाकों में कोहरा पड़ने से ठंड बढ़ी है। श्रीनगर में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने प्रदेश के मौसम में 10 फरवरी तक उतार-चढ़ाव जारी रहने के आसार जताए हैं। 4 और 5 फरवरी को बारिश व बर्फबारी हो सकती है। 6 से 8 फरवरी तक बादल छाए रहने के साथ मौसम शुष्क रह सकता है। वहीं, 9 और 10 फरवरी को बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इस बीच कश्मीर के सोनमर्ग में सड़कों से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से जम्मू में मौसम साफ रहने से अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से दिन में गर्मी का अहसास हो रहा था, लेकिन मौसम के करवट बदलने से रात में ठंड बढ़ गई है। जम्मू के मैदानी इलाकों में शनिवार देर रात से छाया कोहरा रविवार सुबह आठ बजे के बाद छटा। जम्मू संभाग के सांबा और कठुआ जिलों में भी कोहरे का असर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें