फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश, जम्मू-श्रीनगर व जम्मू-पुंछ हाईवे बाधित,कई सड़कें बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
- बारिश के साथ तेज हवाओं से बिजली ढांचे को नुकसान, कठुआ में 10 घंटे बंद रही बिजली
विज्ञापन

-जम्मू के बाहरी इलाके में बिजली गिरने से एक मकान क्षतिग्रस्त, कई कच्चे घरों को भी नुकसान
-खराब मौसम के कारण किश्तवाड़ जिले में स्कूलों में की छुट्टी



अमर उजाला ब्यूरो



जम्मू। जम्मू-कश्मीर के पर्वतीय क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश हुई। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से बिजली ढांचे को नुकसान पहुंचा है। कई कच्चे घर गिर गए। अनेक घरों की टिन उड़ गईं। जम्मू के बाहरी इलाके में एक मकान बिजली गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया।
रामबन के किश्तवाड़ी पत्थर और पंथयाल में पस्सियां गिरने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे सुबह साढ़े तीन घंटे तक बंद रहा। जबकि धुंधक क्षेत्र में भूस्खलन के कारण जम्मू-पुंछ हाईवे साढ़े चार घंटे बाधित रहा। प्रदेश में कई स्थानों पर अंदरूनी इलाकों में सड़कें बंद हैं। खराब मौसम के कारण किश्तवाड़ जिले में प्रशासन के आदेश पर स्कूल बंद रहे। कठुआ शहर में बीती रात हुई भारी बारिश व तेज हवाओं से बिजली ढांचे को भारी नुकसान हुआ है। शहर में 10 घंटे बिजली बंद रही। बनी, बसोहली और बिलावर के दूरदराज के इलाकों में रास्ते बंद हो गए। जम्मू, राजोरी व पुंछ में शनिवार देर रात तेज बारिश हुई है।
विज्ञापन

मशहूर पर्यटन गुलमर्ग और पहलगाम के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हुई है। प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर तड़के बारिश से राहत मिली। जिला किश्तवाड़ के मचैल, मढ़वा, वाड़वन व अन्य कई पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हुई। दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित पहलगाम में करीब तीन इंच बर्फबारी गिरी है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के गुरेज समेत कुछ अन्य इलाकों में भी ताजा बर्फबारी हुई। केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में श्रीनगर-लेह राजमार्ग के किनारे द्रास शहर में भी ताजा बर्फबारी हुई।

-
जम्मू में पारा 30 से ऊपर
जम्मू में तड़के बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। हालांकि जम्मू में लगातार दिन का पारा तीस डिग्री के ऊपर चल रहा है।




आज भी बारिश बर्फबारी के आसार



मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार, मौसम के मिजाज में यह बदलाव दो से तीन दिनों तक बना रहेगा, रविवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों मेंआंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। ऊंचे पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और रात में भारी बारिश या बर्फबारी के आसार हैं। छह और सात अप्रैल को कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। अप्रैल माह की शुरुआत में भी मौसम का मिजाज बदलेगा।



कहां कितना अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस)



1.जम्मू 31.0

2.कटड़ा 26.9



3.बनिहाल 21.5

4. भद्रवाह में 20.2



5.बटोत 19.9

6.श्रीनगर 15.9



7.पहलगाम 15.4

8. गुलमर्ग में 6.0





कहां कितनी बारिश (मिमी)

बनिहाल 43.8



कटड़ा 37.4

पहलगाम 35.4



श्रीनगर 29.7

बटोत 29.2



गुलमर्ग 26.6

भद्रवाह 16.0



जम्मू 8.0

-

हिमाचल में 4 अप्रैल तक बारिश का अनुमान



शिमला। शिमला स्थित स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र ने हिमाचल प्रदेश में 4 अप्रैल तक बारिश की संभावना जताई है। शनिवार को भी पूरे प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी दर्ज की गई और तेज हवाएं भी चलीं, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 168 सड़कों को बंद करना पड़ा। किन्नौर जिले में हिमाचल रोडवेज की एक बस बर्फ के चलते सड़क से फिसल गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।



लेह-मनाली हाईवे पर यातायात से परहेज करने की सलाह



हिमाचल में बीते 24 घंटे में कल्पा और कुकुमसेरी में 5 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने राज्य के 12 में से सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। यातायात पुलिस ने सैलानियों से अटल टनल से दक्षिण छोर से सोलांग नाला तक लेह-मनाली हाईवे पर यातायात से बचने के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन




-



पंजाब, हरियाणा में 15 मिमी तक गिरा पानी



चंडीगढ़। पंजाब और हरियाणा के विभिन्न इलाकों में बीते 24 घंटे में मूसलाधार बारिश दर्ज की गई। पंजाब के लुधियाना और अमृतसर में क्रमश: 15.4 एमएम और 4.2 एमएम वर्षा दर्ज की गई। पटियाला में दो एमएम, पठानकोट में एक एमएम, बठिंडा में 7 और फरीदकोट में 4.8 एमएम बरसात दर्ज की गई। केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और हरियाणा के अंबालाा में क्रमश: 8.6 और 5.6 एमएम बरसात हुई। अंधड़ और बारिस से गेहूं के फसल पर असर पड़ने की आशंका है। दोनों राज्यों में 1 अप्रैल से गेहूं की खरीद का समय शुरू होता है। ब्यूरो



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें