फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: न्यूनतम पारा फिर लुढ़का, रात को शीतलहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
- जम्मू में न्यूनतम तापमान छह डिग्री रहा, गुलमर्ग और लेह में दिन-रात का पारा शून्य डिग्री से नीचे
विज्ञापन


- 27 फरवरी से फिर भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री नीचे चल रहा है, जिससे प्रात और रात में कड़ाके की पड़ रही ठंड है। कश्मीर के अधिकांश जिलों में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री से नीचे है। गुलमर्ग और लेह में दिन और रात का तापमान शून्य डिग्री से नीचे चल रहा है। जम्मू में वीरवार की रात का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि प्रदेश में दिनभर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 27 फरवरी से फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसमें 27 और 28 फरवरी को कई इलाकों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके आगे 29 फरवरी को कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी होगी। एक से तीन मार्च को मध्यम और ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। यात्रियों को एडवाइजरी के तहत बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में यात्रा करने की सलाह दी गई है। कुछ हिस्सों में भूस्खलन, कीचड़ का मलबा और पहाड़ों से पत्थर गिर सकते हैं, जिससे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अन्य संपर्क सड़कें प्रभावित हो सकती हैं। जम्मू में शुक्रवार को धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान 21.7, बनिहाल में 10.6, बटोत में 10.9, कटड़ा में 19.0 और भद्रवाह में 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में वीरवार की रात का तापमान माइनस 1.8, गुलमर्ग में माइनस 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 10.2, पहलगाम में 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




कहां कितना न्यूनतम पारा (डिग्री सेल्सियस में)

लेह -10.0



गुलमर्ग -10.0

पहलगाम -9.5



कुपवाड़ा -4.7

काजीगुंड -3.8



कोकरनाग -3.5

भद्रवाह -2.4



बनिहाल -1.6

बटोत 0.2



कटड़ा 5.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें