फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल फिर कोहरे की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल के लोगों को सर्दी से निजात मिलती नहीं दिख रही है। शनिवार को क्षेत्र एक बार फिर कोहरे की चपेट में रहा। कोहरा इतना घना था कि सड़क पर दौड़ने वाली गाड़ियां रेंगती दिखी। इससे जल्दी काम पर पहुंचने वाले लोगों को काफी परेशान उठानी पड़ी।
विज्ञापन

वहीं कोहरा पड़ने से क्षेत्र में ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया। इससे लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग ठंड से बचने के लिए तरह तरह के उपाय करते दिखे। ज्यादातर लोग ठंड होने पर घरों में ही दुबके रहे। वहीं एक बार फिर कोहरा पड़ने से किसान वर्ग को अपनी फसल की चिंता सताने लगी है। क्योंकि मौजूदा समय गेहूं की फसल को कीटनाशक और खाद की सख्त जरूरत है। किसानों के अनुसार कीटनाशक और खाद के लिए फसल को तेज धूप की दरकार है। इससे पहले काफी दिन से क्षेत्र कोहरे की मार से बचा हुआ था। हालांकि शुक्रवार को छोड़कर पिछले एक सप्ताह से आसमान पर काले बादलों ने डेरा डाला हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें