फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में ठंड ने फिर दी दस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में ठंड ने एक बार फिर दस्तक दी है। लोग ठंड से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं। लोगों का कहना था कि पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में चली हवाओं से ठंड का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ा है। स्थानीय निवासी जगदीश सिंह का कहना था कि पिछले दिनों हुई बारिश से कोहरे से निजात मिलने के कारण ठंड में कमी आई थी, लेकिन दो-तीन दिन से क्षेत्र में ठंड से काफी ठिठुरन बढ़ गई है। संवाद
विज्ञापन

-----------------------
कोहरे के साथ शीतलहर का दौर जारी
विजयपुर। क्षेत्र में सोमवार को सुबह से शाम तक बादल छाए रहे। इस कारण सर्दी में बढ़ोतरी हुई है। पहाड़ी इलाके में हुई बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। सोमवार सुबह से ही कोहरे के साथ शीतलहर का दौर जारी रहा, जिसके चलते ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। मैदानी इलाकों में लोग ठंड से बचने के लिए आग का सहारा ले रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक गर्म कपड़े पहन कर मोटरसाइकिल चला रहे थे। इस सर्दी के चलते बाजारों में रौनक भी काफी कम हो गई है। हाईवे पर धुंध के चलते वाहन चालक वाहनों की हेडलाइट जलाकर मंजिल तय कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें