फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों और धूप में आंख मिचौनी का खेल चलता रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। दिसंबर शुरू हो चुका है। उसके बावजूद भी सर्दी ने अपना प्रकोप अभी इतना जोर नहीं पकड़ा है जितना होना चाहिए, लेकिन दो दिन से आसमान में बादल छाए हैं। सर्द हवाएं चल रही हैं, जिससे लोगों को ठंड का अनुमान हो रहा है। उसके लिए लोगों ने अपनी जरूरत के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण हीटर ब्लोअर खरीदना शुरू कर दिया है। बुधवार को भी काले बादल और धूप के बीच में आंख मिचौनी का खेल चलता रहा, जिससे लोग असमंजस में पड़े थे। क्योंकि एक तरफ जहां काले बादल बारिश का रुख अख्तियार कर रहे थे। वहीं दूसरी ओर धूप खिल रही थी, जिससे मौसम में असमंजस की स्थिति बनी रही। लोगों ने ठंड की जरूरत के अनुसार बाजारों में खरीदारी की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें