ब्लॉक परिसर में सामग्री प्राप्त करने पहुंचे अधिकारी व कर्मी l
मीरां साहिब। मीरां साहिब ब्लॉक में डीडीसी के चुनाव में वीरवार (आज) 50417 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 26640 और महिलाओं 23511 है। ब्लॉक में कुल 23 पंचायतें हैं। चुनाव के लिए 96 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसमें से सात संवेदनशील हैं। इनमें अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को तैनात कर शांतिपूर्ण मतदान कराए जाने की तैयारियां पूर्ण कर ली गई। बुधवार को ब्लॉक में पहुंचे अधिकारियों व कर्मियों को चुनाव की सामग्री मुहैया कराए जाने के साथ उन्हें संबंधित गांवों की पंचायतों में मतदान कराए जाने के लिए भेज दिया गया है।