फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से बेहाल परगवाल वासी

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। लगातार बढ़ती गर्मी और उमस से सीमावर्ती क्षेत्र के लोग बेहाल हैं। पारे में निरंतर बढ़ोतरी जारी है। बुधवार की सुबह तेज धूप और उमस के साथ शुरू हुई। घर से जो भी निकला हाय तौबा मचाता नजर आया। बारिश के लिए हर कोई आसमान की तरफ टकटकी लगाए दिखा। वहीं स्थानीय निवासी लकी सिंह न कहा कि उमस भरी गर्मी में सबसे ज्यादा परेशानी उन्हें बिजली को लेकर है। क्योंकि बिजली की आंखमिचौनी निरंतर जारी है। दूसरे लो वोल्टेज से बिजली के उपकरण नहीं चल रहे हैं। गर्मी में बच्चों और बुजुर्गों का बुरा हाल है। दूसरी तरफ इस गर्मी से मवेशियों का भी बुरा हाल है। धूप में उनको किसी पेड़ की छाया में हांफते हुए देखा जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें