सांबा में पहली पोजीशन हासिल करने वाली छात्रा परिजनों के साथ ।
सांबा। जिले के दूर दराज के पहाड़ी गांव बढला ब्राह्मणा की मानसी वर्मा ने आठवीं कक्षा में 200 में से 200 अंक लेकर पहली पोजीशन हासिल की है। मानसी वर्मा के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। मानसी ने बताया कि वह फिलहाल आगे शिक्षा ग्रहण करना चाहती है। वह आगे भी इसी तरह से मेहनत कर अच्छे अंक लेना चाहेगी। मानसी वर्मा गुरुकुल सरस्वती पाठशाला सरना की छात्रा है। जिले के पैंठी की छात्रा सादिया चौधरी ने 98 प्रतिशत अंक लेकर पांचवी पोजीशन हासिल की है। पैंठी की ही नैंसी ने 93.5 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। आठवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में भी बेटियों का ही वर्चस्व रहा।