फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से कच्चा मकान क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
राजोरी में बारिश और तेज हवा में उड़ी घर की टीन।
विज्ञापन
राजोरी। शहर व आसपास के क्षेत्रों के अलावा मंगलवार शाम को पहाड़ी इलाकों में हुई करीब आधे घंटे बारिश ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। तेज बारिश से जहां एक ओर राजोरी वासियों को झुलसा देने वाली गर्मी से राहत मिली। वहीं दूसरी तरफ उमस वाली गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। तेज बारिश के चलते मंजाकोट तहसील के एक गांव में कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को हुई भारी बारिश के कारण मंजाकोट के नियंत्रण रेखा से स्टे पंजर्ग्राईं गांव में एक घर क्षतिग्रस्त हो गया। मोहम्मद जाबिर नामक एक गरीब व्यक्ति परिवार के साथ रह रहा है। तेज बारिश से उसका मकान क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह उसने परिवार को बचाया व पड़ोस में किसी के घर शरण ली, लेकिन घर में रखा सामान बर्बाद हो गया। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित व्यक्ति के पास कोई अन्य साधन नहीं है। इसलिए, प्रशासन से अनुरोध है कि वह जल्द से जल्द उसे वित्तीय सहायता प्रदान करे ताकि वह फिर से अपना घर बना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें