फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल से भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। केंद्र शासित प्रदेश जम्म-कश्मीर में 11 से 13 मार्च तक फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 12-13 मार्च को कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी दी है। इस दौरान कई इलाकों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम के बिगड़े मिजाज का असर लद्दाख में भी दिखेगा। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और जिला राजोरी व पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर अब तक आवाजाही बहाल नहीं हो पाई है। मंगलवार को कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कुछ हिस्सों को छोड़कर सोमवार को अधिकतर इलाकों में मौसम साफ रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री गिरकर 13.1 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल, लेह, गुलमर्ग और पहलगाम में शरीर जमा देने वाली ठंड जारी है। जम्मू संभाग में मौसम साफ रहा। यहां दिन के तापमान में सुधार हुआ है। जम्मू में दिनभर धूप खिलने के साथ अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री गिरकर 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा। संभाग में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस के साथ भद्रवाह सबसे ठंडा रहा। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 3.6, बटोत में 4.6 और श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

--------
स्थान न्यूनतम तापमान
कारगिल माइनस 5.6
गुलमर्ग माइनस 4.7
लेह माइनस 2.3
पहलगाम माइनस 2.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें