फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट, घना कोहरा और शीतलहर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। फरवरी शुरू होते ही भले ही मौसम ने करवट बदलना शुरू कर दी हो, मगर घने कोहरे और शीतलहर का प्रकोप अभी भी जारी है। बीते दो दिन से चल रही शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप रविवार को भी जारी रहा। दोपहर बाद करीब एक बजे कोहरा छटने के बाद सूर्य देव के दर्शन हो पाए।
विज्ञापन

शीतलहर से लोगों को ठंडक से राहत नहीं मिल पाई, जिससे मजबूरन लोगों को फरवरी में भी अलाव का सहारा लेना पड़ा। दूसरी तरफ घना कोहरा भी लोगों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है, जिससे दिनचर्या के कार्य सुबह के बजाय दोपहर बाद धुंध साफ होने के बाद ही शुरू हो पा रहे हैं। हालांकि दोपहर बाद धुंध साफ होते ही धूप में निखार आना शुरू हो जाता है, मगर फिर भी लोगों को ठंडक से राहत नहीं मिल पा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें