फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बारिश, बर्फबारी से पारा गिरा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर में सोमवार को बारिश और बर्फबारी से चढ़ती तपिश से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे चला गया है। तेज हवाओं और खराब मौसम से कटड़ा-सांझीछत चापर सेवा दिनभर प्रभावित रही। जिला राजोरी और पुंछ को शोपियां (कश्मीर) से जोड़ने वाले मुगल रोड पर बर्फबारी के कारण बर्फ हटाने का काम रोक दिया गया है। बर्फबारी से गुरेज और केरन के संपर्क मार्ग को भी एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने मंगलवार भी जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। बुधवार भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
विज्ञापन

राजधानी श्रीनगर में सोमवार सुबह से शुरू हुआ तेज बारिश का सिलसिला देर शाम तक जारी था। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में आसमान से पानी बरस रहा है। कुपवाड़ा, गुरेज, करनाह, अफर भट्ट आदि पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ गिरी है। जम्मू में सुबह की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई और दिनभर रुक रुक तक यह सिलसिला चलता रहा। बारिश से लोगों को फिर ठंडक का अहसास हुआ है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 6.1 डिग्री गिरकर 21.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिला कठुआ में भी बारिश हुई। जिला उधमपुर, राजोरी, पुंछ में भी बारिश हुई। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछी है। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री गिरकर 10.8, बटोत में सामान्य से 4.6 डिग्री गिरकर 11.9, कटड़ा में सामान्य से 3.4 डिग्री गिरकर 20.6 और भद्रवाह में सामान्य से 6.3 डिग्री गिरकर 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 और गुलमर्ग में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

----------
कहां कितनी हुई बारिश
बनिहाल 36.3 (मिलीमीटर)
भद्रवाह 32.0
बटोत 30.8
पहलगाम 25.0
गुलमर्ग 25.6
श्रीनगर 18.4
कटड़ा 11.6
जम्मू 7.6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें