फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू तपने लगा, कारगिल अभी भी ठंडा

Mon, 13 Apr 2015 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग के लोगों को रविवार दिनभर तपिश झेलने के बाद शाम को काली घटाओं ने राहत दी। उधमपुर में बारिश से लोगों को सुकून मिला। कठुआ के पहाड़ी इलाकों में भी देर शाम तक बादल छा गए थे। जम्मू में शाम को ठंडी हवाओं में मौसम का मजा लूटने लोग सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचे। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में मौसम साफ रहने पर दोबारा गर्मी झेलनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इस बीच रविवार को मरम्मत कार्य के लिए जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद रखा गया। कारगिल माइनस 2.0 डिग्री तापमान के साथ राज्य में रात में सबसे सर्द चल रहा है।  जम्मू में साफ मौसम के साथ सुबह की शुरुआत हुई और दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने भी रंग दिखाया। दोपहर को सीधी धूप में बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था, लेकिन शाम को पांच बजे अचानक बादल छा गए।

एक समय ऐसा लग रहा था कि इंद्रदेव मेहरबान होंगे, लेकिन ठंडी हवाओं से ही काम चलता रहा। शहरवासियों ने प्रमुख बाग-ए-बाहु सहित अन्य स्थलों पर पहुंचकर मौसम का मजा लिया। पिछले कई दिनों से मौसम साफ रहने के कारण जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर जाकर 31.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान 26.5 और न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह में अधिकतम 15.6 और न्यूनतम 2.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें