फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज जम्मू-कश्मीर में बारिश के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में अगले 48 घंटों में मौसम का मिजाज बदल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 2-3 सितंबर को जम्मू और कश्मीर के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसमें कई जगहों पर भारी बारिश के साथ निचले इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी गई है। इस बीच मंगलवार को प्रदेश में अधिकतर मौसम साफ रहा।
विज्ञापन

जम्मू में मौसम साफ रहने से तपिश के साथ उमस का अहसास हुआ। यहां दिन का तापमान 32.1 और न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बटोत में 37.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 25.5, बनिहाल में 29.2, कटड़ा में 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.0 डिग्री रहा। गुलमर्ग न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री के साथ सबसे ठंडा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें