फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में मूसलाधार बारिश, सउ़कों में रहा जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर में तीन दिन से रुक-रुक कर हुई बारिश से सड़कों पर जहां जलभराव की स्थिति रही वहीं वीरवार देर रात हुई बारिश से कई इलाकों में घरों की छतें टपकने लगीं। हालांकि शुक्रवार को मौसम साफ होने से लोगों को राहत मिली। कई इलाकों में लोग घरों में घुसे पानी से भीगे सामान को सुखाते दिखे।
विज्ञापन

शुक्रवार को धूप निकलने के बाद भी सड़कों पर जलभराव कम नहीं हुआ। निचले इलाकों में ज्यादा दिक्कत पेश आई। वहां लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेशमघर, किशना नगर, बख्शी नगर, पनामा चौक, ज्यूल चौक, डोगरा चौक, महेशपुरा चौक में जलभराव रहा। शुक्रवार को बारिश थमी तो निगम सफाई का काम शुरू कर पाया। वहीं, महेशपुरा चौक, नरवाल रोड, नगरोटा रोड समेत अन्य कई जगहों में बारिश के कारण तारकोल उखड़ गई है। इसके चलते वाहन भी दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें