फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम को बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। रविवार की छुट्टी और सूर्य ग्रहण के कारण बाजारों में दोपहर तीन बजे तक सन्नाटा सा पसरा रहा। सूर्यग्रहण खत्म होने के बाद लोग घरों से निकले। शाम को बादल छाने और तेज हवाएं चलने के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मौसम विभाग ने 24 से 26 जून तक जम्मू के अलावा कश्मीर संभाग में सामान्य से बारिश की चेतावनी भी जारी की है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम तापमान भी तीस डिग्री के करीब पहुंच गया हैं। जोकि सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा रहा। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहा। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मीरपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आगामी दिनों में मानसून की प्रदेश में दस्तक को देखते हुए भी लोगों ने बरसात के मौसम के लिए तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें