फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन और बारिश ने शहर की रफ्तार रोकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। लॉकडाउन के तीसरे दिन शुक्रवार को भी शहर की सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। लॉकडाउन के साथ बारिश ने भी शहर की रफ्तार पर लगाम लगा दी। जगह-जगह तारबंदी से गैर जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकले लोगों को वापस लौटाया गया। हालांकि पानी बरसने के कारण अधिकतर लोग घरों के भीतर ही रहे। कई जगह पुलिस कर्मियों ने सख्ती दिखाई।
विज्ञापन

21 दिन के लॉकडाउन पर अमल करते हुए शहरवारी अब पूरा समर्थन दे रहे हैं। चौक चौराहों पर पिछले दिनों के मुकाबले भीड़ में कमी आई है। पुलिस भी चौक-चौराहों पर मौजूद रहकर लोगों को घरों के भीतर जाने को कह रही है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों पर सख्ती करते हुए उन्हें विभिन्न तरह की सजा भी दी जा रही है। शहर में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक जरूरी प्रतिष्ठान खुलने के कारण लोग अधिकतर खरीदारी दोपहर से पहले ही कर रहे हैं। शहर की एक बड़ी आबादी ने पहले ही घरों में करीब पंद्रह दिन का सामान स्टॉक कर लिया है। शहर के रघुनाथ मंदिर, शहीदी चौक, सिटी चौक, पुरानी मंडी, चौक चबूतरा, परेड, शालामार, विक्रम चौक आदि स्थानों पर तारबंदी की गई। तारबंदी और नाकों के दौरान जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को आई कार्ड दिखाकर जाने दिया जा रहा है। होलसेल सप्लाई में दिक्कत आने से कई जगहों पर रिटेल पर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी चीजों की कमी खल रही है। होटलों, रेस्टोरेंट आदि बंद रहने से दुग्ध पदार्थों में खपत कम होने के कारण कई दुकानदारों ने दुग्ध पदार्थों की कीमतों में कटौती की है। कई जगहों पर 250 रुपये में बिकने वाला पनीर 200 रुपये में बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें