फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव, पारा चढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू कश्मीर के मौसम में उतार चढ़ाव के बीच दिन और रात के पारे में उछाल आया है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 5 से 11 डिग्री ऊपर चल रहा है, वहीं रात में भी तपिश का अहसास हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 24 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा, जिससे पारे में उछाल आएगा।
विज्ञापन

जम्मू में सोमवार की शुरुआत हल्के बादलों के साथ हुई, लेकिन दिनभर बारिश का इंतजार रहा। यहां दिन में धूप भी खिली और अधिकतम तापमान सामान्य से 4.9 डिग्री चढ़कर 27.1 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 5.2 डिग्री चढ़कर 17.6, बटोत में सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 18.9, कटड़ा में सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 25.0 और भद्रवाह में सामान्य से 6.9 डिग्री चढ़कर 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 15.0, पहलगाम में 12.0 और गुलमर्ग में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान माइनस 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


खारदुंगला और चांगला में हिमस्खलन की चेतावनी, यातायात बंद
जम्मू। लद्दाख के खारदुंगला और चांगला इलाके में हिमस्खलन की आशंका को देखते हुए एहतियाती तौर पर वाहनों की आवाजाही को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के अनुसार इन दिनों उक्त दोनों इलाकों में हल्की बर्फबारी और हिमस्खलन होता है। जिसके देखते हुए सोमवार शाम चार बजे के बाद वहां वाहनों की आवाजाही को बंद कर दिया गया। यात्रियों को इस अवधि के दौरान पुलिस नियंत्रण कक्ष से सड़क की स्थिति की पुष्टि करने के बाद ही अपनी यात्रा की सलाह दी गई है।
विज्ञापन



-
गुलमर्ग में हिमाचल की महिला स्कीयर को बचाया
जम्मू। पर्यटन विभाग की सतर्क स्की पेट्रोल टीम ने सोमवार को रेस्क्यू अभियान चलाकर गुलमर्ग की ऊपरी ढलानों में फंसे हिमाचल प्रदेश की एक महिला स्नोबोर्डर (स्कीयर) को बचाया। उसके एंकल (टखने) में फ्रैक्चर होने के कारण वह बर्फ के बीच फंस गया था।
बताया जाता है कि पर्यटन विभाग की पेट्रोल टीम को पेशे से पायलट अमित कपूर नाम के एक स्कीयर का रेडियो काल आया, जिसमें बताया गया कि महिला स्नोबोर्डर के3 मिड माउंटेन के पीछे की एंट्री के पास फंस गई है। इसके बाद मौसम की विपरीत परिस्थितियों में महराज उददीन, मोहम्मद अशरफ और अब्दुल अहद की तीन सदस्यीय स्की पेट्रोल टीम ने एक टोबोगन और अन्य आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा के साथ चढ़ाई अभियान शुरू किया। स्नो बोर्डर को टोबोगन में लोड किया गया और उसे प्राथमिक उपचार देकर आगे के इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसी माह की शुरुआत में एक अन्य घटना में स्की गश्ती दल के एक नार्वेजियन स्कीयर को बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें