जम्मू। शुक्रवार को देर शाम हुई बारिश ने उमस से तो लोगों को निजात दिलाई, लेकिन जगह-जगह जलभराव से दिक्कतें भी पैदा कीं। जल निकासी के उचित प्रबंध न होने से कई जगह पानी इकट्ठा हो गया इससे वाहन चालकों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगह ट्रैफिक जाम भी रहा।
बारिश पौने आठ बजे शुरू हुई। इसके बाद ग्रीन बेल्ट, गांधी नगर, नेहरू मार्केट, ग्रीन फील्ड, महिला कालेज गांधी नगर, डोगरा चौक, महेशपुरा चौक, फ्लाईओवर, पनामा चौक सहित अन्य जगहों में जलभराव हो गया।
बारिश के कारण सड़कों में रेत बजरी आ गई। इससे दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी पेश आई है। सड़कों में गड्ढों में पानी भर गया। बारिश के दौरान दोपहिया वाहन चालकों को संभल कर गुजरना पड़ा है।