फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: विवादों के रथ पर सवार बसंत, भाजपा प्रवक्ता को कहा- अनुशासन मत सिखाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्योरिटी वापस लेने का आरोप, उप राज्यपाल से वापस मांगी सुरक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। समयपूर्व सेवानिवृत्ति के बाद भी आईपीएस बसंत रथ के विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं। वीरवार रात से लेकर शुक्रवार दोपहर तक बसंत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई पोस्ट किए। एक पोस्ट में उन्होंने भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुनील सेठी से कहा कि उन्हें अनुशासन मत सिखाओ, आए बड़ा ज्ञान देने वाले...। इसके अलावा बसंत रथ दो वीडियो अपलोड किए।
विज्ञापन

पहले वीडियो में बसंत ने उप राज्यपाल से गुहार लगाई कि उनकी सुरक्षा वापस दिलाई जाए। उन्होंने अपने सरकारी क्वार्टर की हालत भी दिखाई। साथ ही कहा कि उनके सेवानिवृत्त होने के 24 घंटों के भीतर ही उनकी गाढ़ी ले ली, सिक्योरिटी में लगे पीएसओ हटा दिए गए। कहा कि मुझे श्रीनगर जाना है, जिस कारण मुझे सुरक्षा की आवश्यकता है। लिहाजा मुझे सिक्योरिटी वापस दी जाए। दूसरे वीडियो में एक कमरे की हालत को दर्शाया है। साथ ही लिखा कि यह कमरा एसी रूम है और यहां मेरे पीएसओ सोया करते थे। गौरतलब रहे कि सेवानिवृत्त होने के बाद बसंत रथ ने भाजपा की सदस्यता के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था, जिस पर पार्टी के प्रवक्ता सुनील सेठी ने कहा था कि पार्टी में अनुशासनहीनता की कोई जगह नहीं है। इस पर पलटवार करते हुए बसंत रथ ने शुक्रवार को सुनील सेठी से कहा कि उन्हें अनुशासन मत सिखाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें