फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज, घाटी में बारिश से गिरा तापमान

Wed, 03 May 2017 12:37 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
बारिश से तापमान में गिरावट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
रियासत में मौसम ने मंगलवार को एक बार फिर करवट बदल ली। कश्मीर संभाग के कई हिस्सों में बारिश हुई। श्रीनगर में बूंदाबांदी हुई। इससे घाटी में तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहाना हो गया है। जम्मू संभाग में हलके बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रियासत के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


कश्मीर में मौसम में आए बदलाव से श्रीनगर में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया है। यहां अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री रिकार्ड हुआ, जबकि सोमवार को श्रीनगर का तापमान 22.6 रिकार्ड हुआ था। यही हाल घाटी के अन्य जिलों का रहा। हर जगह तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। पहलगाम में अधिकतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस और लेह में 13.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। 

 जम्मू जिले में मंगलवार को गर्मी में कोई राहत नहीं मिली। यहां अधिकतम तापमान 36.1 रहा। हालांकि, भद्रवाह में तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। यहां पर अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में रियासत के कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें