फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत के मौसम में फिर उतार-चढ़ाव के आसार

Sun, 30 Apr 2017 10:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
बारिश - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत के मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार घाटी में छह मई को मौसम करवट ले सकता है और पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू में तीन से पांच मई तक कई इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग रियासत का सबसे ठंडा इलाका बना हुआ है। यहां अधिकतम तापमान 3.0 और न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर पहलगाम में भी मौसम ठंडा है। यहां पर न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। लेह में न्यूनतम तापमान 2.8 और कारगिल में 1.5 रिकार्ड किया गया है। जबकि श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 30.0 और न्यूनतम तापमान 18.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें