फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल के शुरू में बिगड़ सकता है मौसम

Wed, 30 Dec 2015 11:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के आगाज के साथ मौसम अपना रंग बदल सकता है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी में चार जनवरी को कश्मीर में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसके अगले दिन पांच जनवरी को राज्य के तीनों खित्तों में मौसम खराब रहेगा।
विज्ञापन


हालांकि नए साल के पहले दिन मौसम साफ रहेगा। मौसम साफ रहने के बावजूद घाटी बर्फीली हवाओं की चपेट में है। जम्मू और कश्मीर के सभी हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी हुई है।

इस बीच लेह न्यूनतम माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे सर्द रहा। कारगिल माइनस 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

रियासत की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री अमरनाथ गुफा के बेस कैंप पहलगाम में पारा तीन डिग्री चढ़कर 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन


विश्वविख्यात स्कीइंग पर्यटक स्थल गुलमर्ग में भी पारे में उछाल आया है। यहां दिन का पारा सामान्य से दो डिग्री अधिक 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। शीतकालीन राजधानी जम्मू में दिन का तापमान चार डिग्री चढ़कर 23.3 डिग्री तक पहुंच गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में एक डिग्री ज्यादा 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


स्थान     न्यूनतम तापमान
लेह       माइनस 13.2
कारगिल   माइनस 9.0
गुलमर्ग     माइनस 7.5
पहलगाम   माइनस 5.4
श्रीनगर     माइनस 3.0
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें