फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलावर में शीतलहर से बढ़ीं लोगों की दिककतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर में शीतलहर से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन

बिलावर। उप जिला के इलाकों में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप लगातार जारी है। मंगलवार को चौथे दिन धूप खिलने से दिन के समय में लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली। लेकिन सुबह और शाम इलाके में धुंध के कारण दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में दो दिन पूर्व हुई बर्फबारी के कारण निचले क्षेत्रों में भी तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को तेज धूप खिलने पर तापमान में थोड़ी सा उछाल आया। इस दौरान लोग खरीदारी के लिए बाजारों में भी पहुंचे। इस बाजार में रौनक देखने को मिली। स्थानीय विशंभर दास, गुरदीप सिंह, प्रेम कुमार, केवल कुमार ने कहा कि इस वर्ष इलाके में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आने वाले वाले अगले दो महीने इलाके के लोगों को दुश्वारियाें का सामना करना पड़ेगा। गौरतलब है कि इन दिनों उप जिले में शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। इस कारण ज्यादातर लोग सुबह और शाम के समय ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें