फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Alert: जम्मू-कश्मीर में मौसम में बदलाव, 28 से 30 अक्तूबर को बारिश और हल्की बर्फबारी की संभावना

Mon, 28 Oct 2024 01:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में 28-30 अक्तूबर के बीच बारिश और हल्की बर्फबारी के आसार हैं, जिससे लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिलेगी और सर्दी में वृद्धि होगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में 28 से 30 अक्तूबर के बीच बारिश और हल्की बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम में इस बदलाव के चलते सर्दी बढ़ सकती है, जिससे लंबे समय से चल रहे शुष्क मौसम से राहत मिलेगी। कश्मीर घाटी के सभी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है। जम्मू संभाग में भी तापमान में गिरावट आई है। इस बीच, रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहा, जिससे दिन में हल्की धूप का आनंद लिया गया।

विज्ञापन


जम्मू शहर में दिनभर का अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का पारा 28.0, बटोत में 25.5, कटड़ा में 29.6 और भद्रवाह में 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री और न्यूनतम 2.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि गुलमर्ग में अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री और न्यूनतम 6.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य डिग्री के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में बारिश के चलते तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे सर्दी का अनुभव बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें