-सुरक्षा बलों ने मगाम के चेरामुंजी इलाके में बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम
संवाद न्यूज एजेंसी
हंदवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करते हुए भारी संख्या में गोला-बारूद बरामद किया है। बरामद युद्ध लायक सामग्री में नौ यूबीजीएल गोले, 4 आईईडी रिसीवर, उनकी मूल फैक्ट्री पैकेजिंग के साथ 30 वाणिज्यिक ग्रेड डेटोनेटर, एके 47 राइफल के 138 राउंड, स्नाइपर राइफल की एक भरी हुई मैगजीन, एके 47 के खाली राउंड और 9 मिमी पिस्तौल की 4 मैगजीन शामिल हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, विश्वसनीय सूत्र से मिले विशेष इनपुट के बाद हंदवाड़ा पुलिस और 15 आरआर ने मागम हंदवाड़ा के चेरामुंजी में तलाशी अभियान लॉन्च किया। जिसके परिणामस्वरूप ये गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस इस कार्रवाई को आतंक के खिलाफ जारी अभियान में बड़ी सफलता बता रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।