फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुलगाम में पुलिस ने एक और नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलगाम। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में एक और नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की है। इसमें दो मंजिला मकान और पशुशाला शामिल है। 1291.48 वर्ग फुट की इस अचल संपत्ति की कीमत 25.65 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी की पहचान बशीर अहमद खांडे के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, यह संपत्ति आरोपी ने नशीली दवाओं और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर अर्जित की है। बशीर अहमद पर काजीगुंड थाने में मामला दर्ज है। इस कार्रवाई पर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस की सराहना की है। इससे पहले मंगलवार को भी पुलिस ने कुलगाम के गढ़ीहामा इलाके में कुख्यात नशा तस्कर एजाज अहमद द्वारा सरकारी भूमि पर बनाए मकान को कुर्क किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें