बांदीपोरा। जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सौदुनारा अजास क्षेत्र में एक नाका चेकिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। बरामद सामग्री में 1 एके-56 राइफल, 30 राउंड गोला-बारूद, 2 मैगजीन और 1 चीनी ग्रेनेड शामिल हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।