फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों से पकड़े जा रहे चीन में बने हथियार, पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर फैलाना चाहता है अशांति

Fri, 16 Jun 2023 04:16 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सेना को ऐसे साक्ष्य मिले हैं कि पाकिस्तान आतंकियों के लिए चीन से मिलकर हथियार और अन्य सामग्री मुहैया करवा रहा है। पुंछ एलओसी पर बरामद हथियारों के साथ कराची सहित विभिन्न शहरों में बनी दवाइयां, कपड़े एंव खाने-पीने वस्तुएं मिली हैं। 
विज्ञापन
पुंछ एलओसी से मिले हथियार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के विभिन्न मंचों आतंकवाद पर लगाम लगाने का दंभ भरने वाला पाकिस्तान अब चीन के साथ मिलकर नियंत्रण रेखा के साथ सटे जिलों में अशांति फैला रहा है। आतंकियों से पकड़े जाने वाले चीन निर्मित हथियार इसका सुबूत हैं। वीरवार को भी पुंछ जिले में सेना ने पाकिस्तान की घुसपैठ को नाकाम किया।

विज्ञापन


इस दौरान सेना के हाथ ऐसे सुबूत लगे हैं जो इस तरफ इशारा करते हैं कि पाकिस्तान पर आतंकियों के लिए चीन से मिलकर हथियार और अन्य सामग्री मुहैया करवा रहा है। पीठ दिखाकर भागे घुसपैठियों ने कंटीली तार पर पाकिस्तान के कराची सहित विभिन्न शहरों में बनी दवाईयां, कपड़े एंव खाने-पीने की वस्तुएं छोड़ी हैं।

भागते समय छूटे हथियारों में चीन निर्मित दो पिस्टल, मैगजीन के साथ ही भारी मात्रा में स्टील की नुकीली गोलियां भी मिली हैं। यह ऐसी गोलियां हैं जो बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ लोहे की दीवारों को भेदने में सक्षम हैं। यह भारत के खिलाफ चीन का भी पाकिस्तान के साथ मिलकर अप्रत्यक्ष युद्ध छेड़ने जैसा है।  

गलवां में मात खाने के बाद से बौखलाहट में है चीन

सूत्रों का दावा है कि गलवां घाटी में भारतीय सेना के साथ भिड़ंत में भारी नुकसान उठाने के बाद से चीन बौखलाहट में है। चीन निर्मित हथियार पकड़ा जाना इसका प्रमाण है। दूसरा भारत की तरफ से पाकिस्तान के अवैध कब्जे से पीओजेके को मुक्त करने के दमदार दावों के बाद से ही चीन पाकिस्तान एवं पाकिस्तानी सेना की सीधे तौर पर सहायता कर रहा है।

विज्ञापन


एक तरफ चीन पाकिस्तानी सेना एवं आतंकियों को हथियार उपलब्ध करा रहा है, तो दूसरी तरफ चीन पीओजेके में नियंत्रण रेखा के उस पार पाकिस्तानी सेना को भूमिगत बंकर और सड़कें बनाने में सहयोग कर   रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें