फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासत में पार्टी के विजय रथ को जारी रखेंगेः सत शर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक सत शर्मा आगामी स्थानीय निकाय व पंचायत चुनावों के लिए पार्टी का रोडमैप तैयार करने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद लेह परिषद में शानदार जीत की हैट्रिक के बाद आगे भी पार्टी को जीत के रथ पर सवार रखना चाहते है।

उन्होंने रियासत के सियासी परिदृश्य व गठबंधन सहयोगी पीडीपी से वैचारिक मतभेदों पर अमर उजाला संवाददाता संजीव दुबे के साथ साक्षात्कार में बेबाकी से जवाब दिए। भाजपा की विचारधारा की बात हो या फिर अनुच्छेद 370 का प्रश्न तनिक भी पीडीपी के साथ गठबंधन के बाद बदलाव नहीं हुआ है।

अगर रियासत की विधानसभा में पार्टी को दो तिहाई बहुमत मिले तो अनुच्छेद 370 भी नहीं रहेगा। पीडीपी के साथ हमारा विचारधारा का मेल नहीं है। केवल विकास के एजेंडे पर गठबंधन सरकार बनाई गई है।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर प्राथमिकता होगी कि गठबंधन सरकार और भाजपा संगठन में बेहतर समन्वय बने ताकि सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों का लाभ जनता तक बेहतर तरीके से पहुंचे।

मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के स्वास्थ्य को देखते हुए महबूबा मुफ्ती को सीएम बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। रियासत में भाजपा पीडीपी गठबंधन की सरकार है। भाजपा के साथ पीडीपी ने ऐसे किसी प्रस्ताव पर चर्चा नहीं की है। जब प्रस्ताव आएगा तब पार्टी का कोर ग्रुप इस पर चर्चा करेगा।
Trending Videos
विज्ञापन

वीडीसी को करना है मजबूत


फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव हमारे सामने नहीं है। गवर्नर की जगह सदर ए रियासत पर हाईकोर्ट के फैसले से संबंधित मामले को विचार के लिए पार्टी की विधि इकाई को सौंपा गया है।

इकाई से रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी इस पर अपनी राय व्यक्त कर सकती है। लोकसभा, विधानसभा और फिर लेह परिषद चुनाव में जीत की हैट्रिक के बाद पार्टी को आगामी चुनावों में भी जीत की राह पर अग्रसर रखना उनके लिए बड़ी चुनौती होगी।

उम्मीद है कि पार्टी कार्यकर्ताओं के बल पर यह चुनौती भी मुश्किल नहीं होगी। भाजपा ग्रामीण सुरक्षा समितियों (वीडीसी) को मजबूत करना चाहती है।

आतंकवाद के खिलाफ दूरदराज के इलाकों में वीडीसी की भूमिका अहम रही है। पार्टी वीडीसी के मनोबल को कमजोर नहीं होने देगी और ऐसी किसी भी कोशिश का भी जमकर विरोध करेगी। भाजपा की प्रदेश में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की इसी माह जनवरी के अंत तक घोषणा हो जाएगी।

वह पार्टी कोर ग्रुप से इस संबंध में बैठक कर सर्वसम्मति से फैसला लेंगे। नई टीम से रियासत में पार्टी को ओर मजबूती प्रधान करने की कोशिश होगी। 18 जनवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र में पार्टी की रणनीति रियासत के विकास को नया आयाम देनी की रहेगी।

भाजपा पीडीपी गठबंधन सरकार इस दिशा में काम कर रही है। भाजपा राष्ट्र हित के खिलाफ किसी भी गतिविधि का भी जमकर विरोध करेगी और राष्ट्र हित भाजपा के लिए सर्वोपरि रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें