फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लेटफार्म नंबर दो पर वाटर वेंडिंग मशीनें बंद, बोतलबंद पानी खरीदने को यात्री मजबूर

विज्ञापन
जम्मू रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर बंद पड़ी वाट वेंडिंग मशीन
विज्ञापन
- अमरनाथ यात्रा 29 से आरंभ, ऐसी ही स्थिति रही तो श्रद्धालुओं को आएगी खासी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू रेलवे स्टेशन पर जल संकट गहराता जा रहा है। हालात यह हैं कि यात्रियों को प्लेटफार्म पर पीने का पानी नहीं मिल रहा। उन्हें मजबूरन बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा है। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर दो वाटर वेंडिंग मशीनें बंद पड़ी हैं। अगर ऐसी ही स्थिति रही तो अमरनाथ यात्रा के दौरान पेयजल संकट विकराल रूप लेगा क्योंकि उस दौरान स्टेशन पर यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाएगी।
रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक और दो पर पेयजल की किल्लत है। कभी पानी आता है तो कभी नहीं। भीषण गर्मी में यात्रियों को पीने को पानी नहीं मिल रहा। रेलवे ने प्लेटफार्म नंबर दो पर दो वाटर वेंडिंग मशीनें लगा रखी हैं लेकिन इनमें पानी नहीं आ रहा। आलम ये है मशीनों को ताले लगाकर इसके ऊपर झाड़ू और बोरियां रखी गई हैं। वाटर वेंडिंग मशीन से यात्रियों को पांच रुपये में एक लीटर ठंडा व स्वच्छ जल मिलता था, लेकिन मशीनें बंद होने से यात्री परेशान हो रहे हैं। रेलवे के एक अधिकारी ने कहा कि इन मशीनों का ठेका दिया गया था,अब ठेके की अवधि पूरी हो चुकी है। नया ठेका अभी दिया नहीं गया जिस कारण मशीनें बंद पड़ी हैं। 29 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। ऐसे में स्टेशन पर प्रतिदिन 20 हजार तक अतिरिक्त यात्री आएंगे, जिससे पेयजल संकट और बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
जो वाटर वेंडिंग मशीने का ठेकेदार था, वो काम बीच में छोड़ कर भाग गया है। हम उसे बुलाने का प्रयास कर रहे हैं। अमरनाथ यात्रा से पहले तक मशीन को शुरू करवाने का प्रयास करेंगे ताकि यात्रियों को असुविधा न हो।

-प्रतीक श्रीवास्तव, डीटीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें