सोमवार को सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री शाम लाल शर्मा ने अखनूर के वाटर सप्लाई स्कीम बारधा कलन का उद्घाटन किया। इस वाटर सप्लाई स्कीम पर 188.00 लाख रुपये की लागत आई है। इस मौके पर पीएचई मंत्री ने कहा कि शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार स्थायी तौर पर वाटर स्कीम की ढांचागत सुविधाएं देने के प्रयास कर रही है।
अखनूर में पानी की समस्या को दूर करने के लिए ट्यूबवेल की सुविधा होगी। वहीं, पानी के परंपरागत स्रोतों तालाब, बावलियों व चेकडैम के जीर्णोद्धार करवाए जाएंगे। उन्होंने एक सभा को भी संबोधित किया और स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं।